स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस ने सुलझाई मोटरसाईकिल चोरी की कई गुत्थी, हिसार के नजदीकी गांव के तीन युवक गिरफ्तार !

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हिसार में लगातार बढ़ रही मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए हिसार शहर पुलिस ने तीन युवकों को दबौचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए तीनों पर आरोप है कि इन्होंने हिसार अनाज मंडी, हिसार शहर, बरवाला, सातरोड़, सुलखनी, मिर्चापुर गांव से मोटरसाईकिल व टयूब्ल मोटर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। 





मुख्य सिपाही मक्खन लाल ने बताया कि आरोपियों ने 13.09.2022 को अनाज मंडी हिसार से मोटरसाइकिल चोरी किया था। आरोपी आदतन अपराधी है जो चोरी की वारदाते करते है। आरोपियों ने पहले भी चोरी की वारदाते की है। आरोपियों ने 3 ट्यूबवेल से पानी की मोटर और 2 मोटरसाइकिल चोरी की है। आरोपियों ने एक ट्यूबवेल की मोटर गांव सुलखनी से, एक मोटर सातरोड नहर रेलवे लाइन के पास से, एक मोटर गांव मिर्जापुर में रजवाहा की पास से चोरी की है। इनके साथ ही आरोपियों ने अनाज मंडी हिसार और ऑटो मार्केट बरवाला से एक - एक मोटरसाइकिल चोरी की है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस चौकी अनाज मंडी हिसार में शमशेर वासी मिर्जापुर ने अनाज मंडी हिसार से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। सीआईए हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपियों अमन, सुकेंदर और सुधीर वासी मिर्जापुर को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 838 दिनाक 14.09.2022 में गिरफ्तार किया गया हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |