स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ठेकेदार के साथ लड़ाई झगड़ा करने व जानलेवा हमला कर नगदी छिनने के चार आरोपित काबू, लिए पुलिस रिमांड पर


नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


दो साल पुराने एक मामले में नारनौंद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार युवकों को ठेकेदार के साथ लड़ाई झगड़ा करने, जानलेवा हमला कर नगदी छिनने के मामले में पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने सभी आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 




पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सन् 2020 में गांव मिर्चपुर में ठेकेदार के साथ कुछ युवकों ने लड़ाई झगड़ा करते हुए जानलेवा हमला कर दिया था। उस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। नारनौंद थाने की मिर्चपुर पुलिस चौकी की टीम ने इस मामले में मिर्चपुर निवासी सुनील, नवीन, सुमित व मनजीत को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने चारों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जा सके और अन्य आरोपितों के बारे में सुराग जुटाए जा सकें। आपको बता दें कि इस मामले के छ: आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |