स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नेपाल से हिसार पहुंचा 38 किलो सुल्फा, हिसार में पकड़ा गया 18 किलो 900 ग्राम !

 उकलाना के दो युवक दनौदा गांव के युवकों के साथ मिलकर करते थे नशा तस्करी ! 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हिसार नारकोटिक्स टीम को उस समय बड़ी सफलता हासिल लगी जब टीम ने उकलाना के एक व्यक्ति को 18 किलो 900 ग्राम सुल्फा सहित पकडऩे में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं कार के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। कार मालिक की भी नशे की तस्करी में हिस्सेदारी है। 




उकलाना के विक्रम व अमित नेपाल से कार की सीट के नीचे रैंक बनवाकर उसके अंदर 38 किलो सुल्फा छिपाकर हिसार तक पहुंच गए और रास्ते में कई पुलिस नाके व पुलिस थाने आने के बाद भी वो किसी की पकड़ में नहीं आए। लेकिन हरियाणा नारकोटिक्स सैल हिसार की टीम ने दोनों को दबौच लिया और उनके कब्जे से 18 किलो 900 ग्राम सुल्फा बरामद कर लिया है। वहीं अन्य नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि अमित को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कार बरामद कर ली है। 



इस संबंध में डीएसपी प्रदीप यादव ने बताया कि हिसार यूनिट के जिला प्रभारी संजय कुमार की टीम ने उकलाना के विक्रम को 18 किलो 900 ग्राम सुल्फा सहित काबू किया है। वहीं उसके भाई अमित जोकि नशा तस्करी में उसका हिस्सेदार है और उसी की कार का प्रयोग नेपाल से उकलाना तक सुल्फा लाने में प्रयोग की गई थी उसको भी गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है। पुलिस पुछताछ में सामने आया है कि दनौना दिवासी प्रवीन कई दफा नेपाल से नशे की अवैध खेप हरियाणा में ला चुका है। उसके संपर्क में अमित आ गया और एक दिन प्रवीन ने नेपाल जाने के लिए प्रवीन से कार मांगी तो उन्होंने बराबर की हिस्सेदारी करने की बात की तो प्रवीन ने अमित को कार की सीट के नीचे रैंक बनवाने की बात की तो अमित ने कार तैयार करवाई और वो नेपाल से नशे की खेप लाने में कामयाब भी हो गए। यहां आकर सभी ने अपने अपने हिस्से बांट लिए और अगल अलग सप्लाई करने में जुट गए कि विक्रम पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |