स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक जिले के गांव में युवक की हत्या कर शव तालाब में फैंका, गांव में फैली सनसनी !


रोहतक : तहलका न्यूज 

रोहतक जिले के जींद रोड़ स्थित लाखनमाजरा कस्बे मंे एक युवक की शनिवार को हत्या कर हत्यारे मृतक के शव को तालाब में फेंक कर फरार हो गए । ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की मांग की है। 










मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह जब ग्रामीण गांव के तालाब पर पहुंचे तो तालाब में युवक का शव पड़ा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना लाखनमाजरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना के प्रभारी रणबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल इंचार्ज डॉ सरोज दहिया को मौके पर जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई। मृतक युवक की पहचान गांव लाखन माजरा निवासी 35 वर्षीय सुंदर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया तो उन्होंने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अलग अलग पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है । युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हंै। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।












कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |