स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले में कारोबारी ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में एक अधिवक्ता सहित दो लोगों के नाम, जाने कारण !

 

जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हरियाणा के जींद जिले की महसूर पिल्लूखेड़ा मंडी में एक कारोबारी ने शुक्रवार रात को अपने कार्यालय में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कनने का मामला संज्ञान में आया है । मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में एक अधिवक्ता सहित दो लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है । पिल्लूखेड़ा मंडी थाना पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार मान मृतक की बहन की शिकायत पर दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।










 गांव मालश्रीखेड़ा निवासी 42 वर्षीय रणधीर प्रोपर्टी , हैचरी तथा पेट्रोलियम का कारोबार करता था । उसने बीती रात अपने पिल्लूखेड मंडी स्थित कार्यालय में फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा उसके परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर हालातों का बारिकी से जायजा लिया । मृतक के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है । जिसमें लिखा गया है कि रणधीर की विधानसभा चुनाव के दौरान गांव भम्भेवा निवासी जयबीर से जान पहचान हो गई। जयबीर ने उसे भम्भेवा के आसपास में जमीन खरीदने की बात की तो रणधीर ने जमीन खरीदने के लिए जयबीर को 50 लाख रुपये का चेक दे दिया । लंबे समय तक जब जयबीर जमीन का सौदा तय नहीं कर पाया तो रणधीर ने अपने चेक वापस मांगा। लेकिन भम्भेवा निवासी जयबीर ने चेक देने से मना कर दिया और एक अधिवक्ता के साथ मिल कर बैंक में चेक लगा दिया । जोकि बाउंस हो गया । उसके बाद अधिवक्ता के साथ मिलकर रणधीर के खिलाफ अदालत में याचिका दायर कर दी और इस मामले को लेकर 14 अक्टूबर को रणधीर की सफीदों अदालत में पेशी हुई थी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार मान मृतक की बहन सुनीता की शिकायत पर जयबीर तथा अधिवक्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है । 




पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है । जिसमें अधिवक्ता समेत दो लोगों पर आरोप लगाए गए हैं । फिलहाल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |