स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चोरी के मामले में नारनौंद क्षेत्र की महिला हांसी में गिरफ्तार !

सहेलियों संग वकील कालोनी के घर में घुसकर की थी चोरी !


हांसी  : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हांसी शहर पुलिस ने चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए महिला आरोपितों के पुलिस रिमांड के दौरान किए गए खुलासे पर तुरंत कार्यवाही करते हुए एक ओर महिला को चोरी करने के मामले में काबू करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने रिमांड पर ली गई दोनों महिला आरोपितों सहित पकड़ी गई महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 





पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हांसी की वकील कालोनी के एक मकान में स्ट्रीट लाइट, पानी की मोटर, व तारें चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं को शक के आधार पर काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा किया कि चोरी करने के दौरान उनके साथ लोहारी राघो गांव की एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए लोहारी राघो निवासी सुमिया को काबू कर लिया। पुलिस रिमांड पर ली गई दोनों आरोपित महिलाओं सहित सुमिया को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 






गौरतलब है कि  शहर थाना पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार की गई  महिलाओं की पहचान धर्मों व सरोज  के रूप में हुई जिन्होंने हो वकील  कॉलोनी में घर में घुसकर स्ट्रीट लाइट व पानी की मोटर व तारे चोरी कर ली थी। जिन को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश करके  दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है रिमांड पर लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |