डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली छुट्टी, जाने कहां कहां रह सकता है डेरा प्रमुख, इस बार की फरलो क्यों अहम मानी जा रही है !
40 दिन की फरलो पर फिर बाहर आया डेरा प्रमुख ( Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh) !
रोहतक : सुनील कोहाड़ / हरियाणा न्यूज टूडे।
डेरा सच्चा सौदा सिरसा ( Dera Sacha Sauda Sirsa ) प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां (Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh Insan ) पिछले पांच सालों से रोहतक की सुनारिया जेल ( Rohtak Sunaria Jail ) में साध्वी योण शौषण मामले और पत्रकार रामचन्द्र छत्रपति व रणजीत हत्या काण्ड में उम्र कैद की सजा काट रहा है। पांच साल बाद राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से 2022 में तीसरी बार जेल से बाहर निकल आया है।
40 दिन की फरलो के दौरान डेरा प्रमुख कहां कहां रह सकता है !
मिली जानकारी के मुताबिक डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा जाना चाहता था, लेकिन प्रशासन ने इसकी मंजूरी नहीं दी तो राम रहीम रोहतक से सीधे यूपी के बागपत स्थित आश्रम में पहुंच गया। पिछली बार मिली फरलो के दौरान भी डेरा प्रमुख इसी आश्रम में रहा था और हर रोज लाइव आकर अपने श्रृद्धालुओं को संबोधित किया करता था। वहीं जेल जाने से पहले स्टेज पर सत्संग भी फरमाया और जेल पहुंचने से पहले ही हनीप्रीत के साथ सोशल मीडिया पर लाईव आया था। इस बार 40 दिन की फरलो के दौरान डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम यूपी के बागपत आश्रम के साथ साथ राजस्थान भी जाने का विकल्प दिया गया बताया जा रहा है।
कौन किस निगाह से देख रहा है डेरा प्रमुख की फरलो को
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली फरलो को लोग आदमपुर विधानसभा उपचुनाव व पंचायत चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि इससे पहले पंजाब चुनाव के दौरान भी राम रहीम 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर निकल आया और अब भी चुनाव से ठीक पहले ही बाहर आया है। वहीं डेरा श्रृद्धालुओं का मानना है कि डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक सांई शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस के भंडारे को लेकर छुट्टी मिली है। ताकि भंडारा धूमधाम से मनाया जा सकें। क्योंकि डेरा सच्चा सौदा सिरसा की स्थापना सांई शाह मस्ताना जी महाराज ने सन 1948 में की थी और उनका जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा को बिलोचिस्तान में हुआ था, जोकि पाकिस्तान में है। डेरा श्रृद्धालुओं की मानें तो डेरा प्रमुख के जेल जाने और कोरोना महामारी के चलते कोई भी भंडारा धूमधाम से नहीं मनाया गया।
कब कब होता है डेरा सच्चा सौदा में भंडारे का आयोजन
डेरा सच्चा सौदा सिरसा में 25 जनवरी को डेरे के दूसरे पातशाही शाह सतनाम जी महाराज के जन्मदिवस पर भंडारा आयोजित किया जाता है। जिसमें देश-विदेश से करोड़ों की संख्या में डेरा श्रृद्धालु शिरकत करते हैं। इसके बाद अप्रैल महीने में जाम ए इन्सां दिवस व डेरा स्थापना दिवस समारोह का भंडारा आयोजित किया जाता है। इसके बाद 15 अगस्त को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के जन्मदिवस का भंडारा, सितंबर महीने की 23 तारीख को गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के गुरु गद्दी मिलने का भंडारा आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही नवंबर महीने में सांई शाह मस्ताना जी महाराज का अवतार दिवस मनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks