आदमपुर कॉलेज में फायरिंग करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे, क्या काम करते हैँ आरोपित जानकर रह जाएंगें हैरान !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आदमपुर कॉलेज में प्रधानी व दादागिरी को लेकर फायरिंग कर आरोपित युवक मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने कारवाई करते हुए इस मामले में तीन युवकों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल, लाठी डंडे भी बरामद किए हैं।
उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज के अंदर प्रधानी और दादगिरी को लेकर छात्रों के दो गुटों में तनाव था। दोनो गुटों के कुछ कॉलेज के और कुछ बाहर के विद्यार्थियो और असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाने और एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कॉलेज ने लाठी डंडे लेकर आए और फायर किया। फायरिंग के दौरान किसी के भी हताहत होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। इसके बारे में गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल ने थाना आदमपुर में शिकायत दी थी कि 10.10.2022 को महाविद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा था और उनमें कुछ विधार्थी भी शामिल थे। असामाजिक तत्वों ने हाथ में लाठी, डंडे , पिस्टल आदिन्लि हुए थे उन्होंने खेल के मैदान के पास स्टेज पर फायर किया और हथियारों को हवा के लहराते हुए मोटरसाइकिल पर सवार हो कर भाग गए । पुलिस ने दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर पहले 3 आरोपियों मनन वाली सदलपुर, राजेंद्र कुमार वासी कोहली और धीरेंद्र सिंह वासी तेलनवाली को गिरफ्तार और एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया था।
आदमपुर पुलिस ने गवर्मेंट कॉलेज आदमपुर में फायरिंग करने के मामले में दीपक वासी अग्रोहा, अमन वासी मंडी आदमपुर और विजय बोंग वासी जवाहर नगर,मंडी आदमपुर को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 147/148/452/285/307 व आर्म्स एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 597 दिनाक 10/10/2022 में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस आगामी कार्रवाई करते हुए उपरोक्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विजय उर्फ बॉन्ग से वारदात में प्रयोग अवैध पिस्तौल .315 बोर बरामद किया है। अमन और दीपक से लाठी डंडे बरामद किए गए है। उपरोक्त आरोपी कॉलेज के विधार्थी नहीं है । अमन धोबी का काम करता है, दीपक पेंटर है और दीपक उर्फ बाॅंग दहाड़ी मजदूरी का काम करता है। आरोपियों को पेश अदालत जेल भेज दिया गया है बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks