स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के गांव के व्यक्ति का शव बालसमंद नहर से बरामद !

पुलिस ने इत्तफाकिया कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में रखवाया

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



: थाना क्षेत्र के गांव गुराना में बालसमंद नहर के पूल में फंसा एक शव बरामद हुआ है। नारनौंद पुलिस ने गुराना निवासी केशव के बयान पर इतना क्या कार्रवाई अमल में लाई गई है। व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।         गुराना निवासी केशव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 3 बजे वह अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए बालसमंद नहर में गुराना पुल पर पानी पिलाने के लिए गया हुआ था। जब उसने पुणे से नहर की तरफ देखा तो वहां पर एक व्यक्ति का शव फंसा हुआ था। उसने शव को देखकर डायल 112 पर कॉल की। जिसके बाद नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने सब के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके कपड़ों से व्यक्ति का आधार कार्ड मिला। जिसमें उसकी पहचान जींद जिले के गांव ढाकल निवासी 61 वर्षिय साधु राम के रूप में उसकी पहचान हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।














उन्हें सूचना मिली थी कि बालसमंद नहर में गुराना गांव के पुल के नीचे एक शव फंसा हुआ है। उन्होंने मौके पर जाकर सबको निकलवाया और जब उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें मृतक का आधार कार्ड मिला। जिसमें उसकी पहचान ढाकल निवासी साधु राम के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को करवाया जाएगा।
चंद्रभान, थाना प्रभारी नारनौंद।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |