नारनौंद के राजकीय कॉलेज में आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में मानसी ने पाया पहला स्थान !
![]() |
कस्बे के राजकीय कॉलेज में प्रतिभा खोज कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देती छात्राएं।
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के प्रांगण में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या दुर्गा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका डॉ रजनीश बहल एवं विशेष अतिथि उगालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणवीर कौशल रहे। मंच संचालन सुमन कुमारी ने किया। महाविद्यालय प्राचार्या दुर्गा ने मुख्य अतिथियों व भवन निर्माण समिति के सदस्यों का स्वागत किया। कॉलेज प्रभारी डॉ पंकज ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं।महाविद्यालय के इस रंगारंग कार्यक्रम ने खूब समां बांधाI इस कार्यक्रम में गायन, नृत्य तथा कविता पाठ विधाओं को रखा गया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मानसी, सोनम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में प्रथम स्थान पर मधु बीकॉम फर्स्ट ईयर ने प्राप्त कियाI गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर यशु ,द्वितीय स्थान आशीष एवं तृतीय स्थान ममता ने हासिल किया। कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार, डॉ अजय सैनी ,डॉक्टर कनुप्रिया ,डॉ नेहा ,डॉक्टर सुचेता ,डॉक्टर सतीश मोर राजकुमार ,पवन लोहान, डॉ सुरेश,संदीप गिल ,अशोक कुमार, डॉ अनूप सिंह ,सनी चौहान, सुनीता रानी ,नरेश जागलान इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks