स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भारी मात्रा में शराब सहित हिसार के नजदीकी गांव का युवक गिरफ्तार !

स्पेशल स्टाफ हिसार की टीम ने किया गिरफ्तार !



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए हिसार पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। स्पेशल स्टाफ हिसार पुलिस ने गांव कैमरी में दबीश देकर एक युवक को अवैध शराब की पांच पेटियां रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आजाद नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 


     






   उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि गांव कैमरी में एक युवक के घर काफी मात्रा में अवैध शराब आई है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम गांव कैमरी में बताए गए स्थान पर पहुंची तो गली में एक मकान के सामने एक युवक शराब के बॉक्स के साथ बैठा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश कर रहे उक्त युवक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव कैमरी निवासी योगेश कुमार बताया। नियमनुसार पास में रखी शराब के बॉक्स को चैक किया तो 5 बॉक्स से 60 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। बरामद की गई शराब की पेटियों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कैमरी निवासी योगेश कुमार के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत मामला दर्ज करकर कार्रवाई की गई।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |