स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

संदलाना गांव का 6 सालों से अदालत द्वारा उद्घोसित आरोपित को नारनौंद पुलिस ने किया गिरफ्तार !

 



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



      संदलाना गांव का युवक अदालत से जमानत पर रिहा हुआ था। मगर वो पैशी पर नहीं पहुंचा तो अदालत ने छः साल पहले उसे उद्घोसित आरोपी करार कर दिया था। नारनौंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छः साल बाद उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 






पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव संदलाना दीपक के खिलाफ नारनौंद थाने में लड़ाई झगड़ा करने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। लेकिन वो जेल से बेल पर रिहा होने के बाद दौबारा ना ही तो अदालत के समक्ष पेश हुआ और ना ही जेल पहुंचा तो अदालत ने सन् 2016 में उसे उद्घोसित अपराधी करार देते हुए पुलिस को उसे पकड़ कर अदालत में पेश करने का आदेश दिया था। पुलिस ने अदालत के आदेश पर कार्यवाही करते हुए उसे काबू कर अदालत में पेश कर दौबारा से जेल भेज दिया।




Narnaund police arrested, the accused of Sandalana village, announced by the court for 6 years


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |