रोहतक : पंचायत चुनाव में वोट देने से मना किया तो सिर में मार दी बोतल !
पहले एक साथ दोस्त के घर शराब पीते हुए कर रहे थे पंचायत चुनाव पर चर्चा !
रोहतक : तहलका न्यूज
पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवार वो उनके समर्थक दिन रात मेहनत कर रहे हैं ताकि एक बार जनता के वोटों से चौधर उनके हाथ में आ सके। रोहतक जिले के लाखनमाजरा क्षेत्र के गांव घरौंठी में पंचायत चुनावी पारा चरम सीमा पर चढ़कर बोल रहा है। पीजीआई रोहतक पहुंचे प्रमोद नामक युवक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एक युवक जबरदस्ती वोट देने की हां भरवा रहा था, जब उसने हां नहीं भरी तो उसके सिर में बोतल मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लाखनमाजरा क्षेत्र के गांव घरौंठी निवासी प्रमोद ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि 26 अक्तूबर की रात को अपने दोस्त कालू के घर पर गया हुआ था। वहीं पर पड़ोस में जोगेंद्र का मकान है और उन दोनों को देखकर जोगेंद्र भी वहां पर आ गया। तीनों बैठकर शराब पीते हुए पंचायत चुनाव के लेकर चर्चा करने लगे। आरोप है कि जोगेंद्र ने कहा कि वोट उनके प्रत्याशी को देनी हैं तो प्रमोद ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर जोगेंद्र ने शराब की बोतल उसके सिर में मार दी। जिससे उसके सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। इसी बीच उसका भाई विनोद वहां पर आ गया और उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
If you refused to vote in the Panchayat elections, then the bottle was hit in the head.,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks