सरपंच पद का उम्मीदवार लापता, ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार !
महेंद्रगढ़ : तहलका न्यूज
महेंद्रगढ़ खंड के गांव खातोदड़ा के ग्रामीणों ने मतदान रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली Sarpanch candidate missing, villagers boycott voting शनिवार सुबह से लापता है और उसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। जब तक पुलिस हरपाल की तलाश नहीं करती, तब तक मतदान नहीं करेंगे। इसकी भनक लगते ही एसपी विक्रांत भूषण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन देकर मतदान शुरू कराने की अपील की। परंतु ग्रामीण हरपाल के आने के बाद ही मतदान शुरू करने की बात पर अडिग रहे। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि जब तक हरपाल नहीं आएगा बूथ पर मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी।
पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए रविवार को सुबह मतदान शुरू हुआ। लेकिन महेंद्रगढ़ खंड के गांव खातोदड़ा के मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए एक भी मतदाता नहीं पहुंचा तो पोलिंग पार्टी ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। जब ग्रामीण नहीं मानें तो एसपी विक्रांत भूषण भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने कहा कि जल्द ही सरपंच पद के उम्मीदवार को तलाश लिया जाएगा। पुलिस की अनेक टीमें उसकी तलाश करने में लगी हुई हैं। एसपी व अन्य अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी ग्रामीण तस से मस नहीं हुए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि पहले सरपंच पद का उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली उसके बाद मतदान होगा।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि शनिवार की रात को सूचना मिली कि खातोदड़ा गांव के सरपंच पद प्रत्याशी हरपाल उर्फ बबली लापता हो गया है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीआईए नारनौल, महेंद्रगढ़ व साइबर सैल की टीम को तलाश में लगी हुई है। जिस गाड़ी में हरपाल गांव से गया था वह गाड़ी मिल चुकी है।
Haryana panchayat election Sarpanch candidate missing, villagers boycott voting, Hindi news haryana,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks