जींद जिले के दो गांवों के ग्रामीणों ने बनाई पंचायत चुनाव से दूरी, नहीं डाला एक भी वोट, जाने कारण !
सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद जिले के चाबरी गांव के बूथ नंबर 42 व 43 व भिड़ताना गांव के बूथ नंबर 52 पर भी एक भी मतदाता ने अपना वोट नहीं डाला। दोनों ही गांव नेशनल हाईवे 352-ए पर रास्ते की मांग को लेकर इन दोनों गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोग पिछले दो महीने से धरना दे रहे हैं। इन दोनों गांव की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक ना ही तो गांव के लोग मतदान में हिस्सा लेंगे और ना ही कोई उम्मीदवार के रूप में चुनावी रण में उतरेगा।
जींद जिले के दो गांव के तीन बूथों पर रविवार को हुए पंचायत चुनाव के पहले चरण में एक भी ग्रामीण ने वोट नहीं डाला। जींद खंड के चाबरी गांव के बूथ नंबर 42 व 43 पर एक भी मतदाता वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर नहीं नहीं पहुंचा। इसी प्रकार जींद जिले के पिल्लूखेड़ा खंड के गांव भिड़ताना के बूथ नंबर 52 पर भी एक भी मतदाता ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। दोनों ही गांव नेशनल हाईवे 352-ए पर रास्ते की मांग को लेकर पिछले दो महीने से धरना दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि जब तक उनको इस हाइवे पर रास्ता नहीं मिल जाता, तब तक वह चुनाव का बहिष्कार करते रहेंगे। गांव से सरपंच व पंच के लिए किसी भी व्यक्ति ने नामांकन नहीं दाखिल किया है किया। शनिवार शाम को ही दोनों गांवों में पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थी। पोलिंग पार्टियां रविवार सुबह अपनी मॉकपोल के साथ पूरी तैयारी करके बैठी रही। देर शाम तक तीनों बूथों पर दोनों गांवों के एक भी मतदाता ने मतदान का प्रयोग नहीं किया।
Villagers of two villages of Jind district made distance from Panchayat elections, did not cast a single vote

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks