सुलचानी व कापड़ो गांव में पहुंचे डीएसपी ने कही बड़ी बात, गांव में जाने की थी ये वजह !
युवा नशे से दूर रहकर देश की उन्नति मैं डालें आहुति : डीएसपी सैफुद्दीन
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
ग्रामीण भ्रमण करते हुए उप पुलिस अधीक्षक सैफुदिन ने गांव सुलचानी व कापड़ो में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ व साइबर क्राइम बारे जागरूक किया। जिसमें साइबर ठगी से बचने के लिए उपाय बताए तथा नशे के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज देश में डिजिटल लेनदेन का बहुत बढ़ावा हुआ है और उतनी ही तेजी से ठगी के नए तरीके इजाद किए गए हैं। जिनको सुलझा कर पुलिस द्वारा दोषियों को सजा दिलाना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है। खुद को साइबर ठगी से बचाने के लिए किसी भी प्रकार की ऐप को डाउनलोड ना करें किसी को पासवर्ड न बताएं।
उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान के तहत ग्रामवासियों को बताया कि गांव मे कोई भी नशा करता या बेचता है उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। आज हमारी युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर है जिसके घातक परिणाम सामने आ रहे हैं।
युवा वर्ग रास्ते से भटक जाते हैं और इसका खामियाजा समाज को भुगतना पड़ता है। जब तक आम जनता पुलिस का सहयोग नही करेगी तब तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिलेगी। इस अवसर पर थाना प्रबंधक नारनौंद, चोकी प्रभारी खेड़ी चोपटा व पुलिस कर्मियों के इलावा गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Youth should sacrifice in the progress of the country by staying away from drugs: DSP Saifuddin, Hindi news haryana, latest News Hisar Today Live, Taja khabar Hisar Today, Live News Hisar Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks