सीआईए पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में नारनौंद के सोनू को अदालत ने सुनाई सजा !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार की अदालत ने सिसाय रोड़ स्थित पावर हाउस के पास सीआईए टीम पर फायरिंग करने के मामले में नारनौंद के सोनू उर्फ जगदीप को दोषी करार देते हुए 5 साल कैद की सजा सुनाई है। ये केस अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक सिंगल की कोर्ट में चल रहा था। उस पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
अदालत में चले केस के मुताबिक हांसी सीआईए की टीम को सूचना मिली थी सिसाय रोड़ पर बिजली घर के पास एक बदमाश खेत में बने कमरे में बैठा हुआ है। उसके पास हथियार है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही हांसी CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर कप्तान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खेत में बने कमरे को घेर लिया। जब बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई तो अंदर बैठा व्यक्ति ने पुलिस कर्मियों पर सीधा फायर कर दिया । जिससे गोली पुलिस की गाड़ी की पिछली खिड़की में जा लगी। इस पर इंस्पेक्टर ने पिस्तौल से फायर किया और कमरे में बैठे व्यक्ति के दाएं पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर गिर गया और पुलिस ने उसे दबौच लिया। हांसी सदर थाना पुलिस ने 10 दिसंबर 2018 को हत्या प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया था। अब अदालत ने करीब चार साल में ही इस केस का फैसला सुनाया है।
Hisar Court sentenced Sonu of Narnaund for firing on CIA police, hindi news haryana,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks