हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भैंस चोरी, हत्या प्रयास सहित दर्जनों मामलों में वांछित अपराधी चढ़ा हिसार पुलिस के हत्थे !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
भैंस चोरी करने व हत्या प्रयास के मामले में कार्यवाही करते हुए स्पेशल स्टाफ हिसार की टीम ने एक ईनामी बदमाश को पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोपित पर हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों मं 25 से ज्यादा हत्या, हत्या प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, भैंस चोरी के मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के अरशद उर्फ दाता के रूप में हुई है। जिसने 30 अगस्त 2019 को हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में भैंस चोरी व जान से मारने का प्रयास करने, मोटरसाईकिल छीनने का मामला दर्ज हुआ था।
स्पेशल स्टाफ टीम ने हत्या प्रयास मामले में 25 हजार रुपए के इनामी वांछित अपराधी अरशद उर्फ दाता वासी बागरा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश को थाना आजाद नगर हिसार में आईपीसी की धारा 307/392/379/511/506/420 के तहत अंकित अभियोग संख्या 367 दिनाक 30.08.2019 में बरवाला, हिसार से गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रम:- पुलिस उप अधीक्षक श्री कप्तान सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस चौकी मंगाली में 30.08.19 को सूचना मिली की गांव दुबेटा में अज्ञात भैस चोरो ने दुबेटा निवासी अशोक कुमार की दो भैस चोरी कर उस पर कैंटर चढाने की कोशिश की है। प्राप्त सूचना पर चौकी पुलिस गांव दुबेटा में अशोक कुमार के मकान पर पहुंची। जहां अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि मै अपने घर पर सोया हुआ था। रात में करीब 3 बजे मुझे भैस के रंभाने और भैंस के गले में बंधी लोहे की बेल बजने की आवाज सुनाई दी। मैने उठकर देखा तो हमारे घर के पास 3/4 व्यक्ति हमारी दो भैसों को कैंटर में चढा रहे थे मैने शोर मचाया तो चोर मेरी चुराई हुई भैसो को छोडकर अपनी गाडी लेकर भाग गए। शोर होने पर आस पडोस के काफी व्यक्ति उठ गए। अशोक कुमार ने अपने मोटरसाइकिल से भैंस चोरों का पीछा किया और वह पीछा करते हुए गांव बालावास से मुजादपुर रोड पर पहुंच गया। वहा मंदिर के नजदीक उसने अपना मोटरसाइकिल कैंटर के आगे लगा उसे रुकवाने की कोशिश की तो कंडक्टर साइड बैठे व्यक्ति ने आवाज लगाकर कहा कि ये ऐसे नही मानेगा इसके उपर कैटर चढा दो। फिर कैटर चालक ने जान से मारने की नियत से अशोक कुमार के ऊपर कैंटर चढाने लगा तो कैंटर उबड-खाब़ड जमीन होने के कारण पलट गया। कैंटर के केबिन से दो लोग उतरे और उसे धमकाते हुए बोले की ये हमारा पीछा नही छोडेगा इसको गोली मार दो। फिर वो अशोक कुमार के पास आए और उसका मोटरसाइकिल जबरदस्ती छीन कर भाग गए। अशोक कुमार ने किसी तरह पास मे बनी ढाणी मे आकर अपनी जान बचाई । फिर मैने मेरे घरवालो को ढाणी वालो का फोन लेकर सूचना दी।
पुलिस कार्रवाई:- अशोक कुमार के घरवालों ने मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मोका पर कैंटर के पास पहुंची तो अज्ञात भैंस चोर अशोक कुमार की मोटरसाइकिल लेकर जा चुके थे। वारदात में प्रयोग कैंटर को मोका स्थल से कब्जा पुलिस में लिया गया। कैंटर की जांच करने पर कैंटर के पीछे HR55-1633 नंबर प्लेट लगी हुई थी। कैंटर के रजिस्ट्रेशन बारे पता करने पर पाया कि उपरोक्त गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर Ms Alim Enterprises 674/5 Street No. 5 पटेल नगर, गुरुग्राम के नाम है और ये रजिस्टर्ड गाड़ी एक 1999 मॉडल की बजाज डिलिवरी वैन है। आरोपियों ने कैंटर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी।
पुलिस ने अभियोग में जांच करते हुए 23.09.2019 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:-
1. गुफरान पुत्र इस्लाम वासी बघरा जिला मुज्फरनगर (उतरप्रदेश)।
2. धर्मेन्द्र पुत्र मनोज वासी इमातपुर जिला फरूखाबाद (उतर प्रदेश)।
3.साजिद पुत्र उमरदीन वासी रबजाडी मौहल्ला किराना (उत्तर प्रदेश)।
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान इन्होने बताया कि वारदात में इनके साथ अरसद पुत्र ईशलान वासी बगरा हाल सुजङ जिला मुजफरनगर भी शामिल था। जो अभी पंजाब और उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ है। पुलिस ने अरसद के पंजाब और उत्तरप्रदेश के ठिकानों पर दबिश दी परंतु वह वहा नही मिला। पुलिस ने अरसद के घर गांव बगरा, बरनाला पंजाब से 30.09.2019 को अशोक कुमार से छीनी गई मोटरसाइकिल बरामद की।
उपरोक्त सभी आरोपी जानवर चोरी करने का काम करते हैं। दिनांक 30.08.2019 को आरोपी गांव दुबेटा के खेतो में भैंस चोरी कर रहे थे तो अशोक कुमार के उठ जाने पर ये सभी भैंसो को छोड़कर कैंटर सहित भाग गए। अशोक कुमार ने इनका पीछा किया तो इन्होंने अशोक कुमार के ऊपर जान से मारने की नियत कैंटर चढ़ाने की कोशिश में कैंटर पलट गया और उपरोक्त आरोपी अशोक कुमार की मोटरसाइकिल छीन कर भाग गए।
वारदात में प्रयोग कैंटर गाड़ी आरोपियों ने अंबाला से चोरी की थी। आरोपियों ने इसके अलावा हिसार, भिवानी, जींद, हांसी, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, और पंजाब के भटिन्डा, रामपुरा, बरनाला से भैंसे व झोटे चोरी किए है। पुलिस लगातार आरोपी के पीछे थी। आरोपी को पुलिस द्वारा 08.09.2022 को 25 हजार रुपए का इनामी अपराधी घोषित करवाया गया।
कल दिनाक 30.10.2022 को स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम को अपने सोर्स से गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी बरवाला बस स्टैंड पर किसी से मिलने के लिए आने वाला है। पुलिस इसके बारे में पहले से ही सजग थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जिसमे उप निरीक्षक विजय,एचसी बलजीत, सिपाही अजय, सिपाही संदीप, सिपाही अनिल कुमार और सिपाही नरेश कुमार की टीम ने बिना किसी देरी के बरवाला बस स्टैंड से आरोपी को बड़ी ही बहादुरी से काबू किया।
गिरफ्तार आरोपी:-
अरसद उर्फ दाता पुत्र इस्लाम वासी बागरा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश उम्र 37 वर्ष।
पुलिस उप अधीक्षक महोदय ने बताया कि आरोपी पढ़ा लिखा नही है। आरोपी अपने साथियों सहित पशु चोरी की वारदाते करते है और चोरी के दौरान आरोपियों ने हत्या और हत्या प्रयास की वारदाते भी की है। पुलिस द्वारा पीछा किया जाने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टियों पर भी हमले किए है पुलिस गाड़ियों में टक्कर भी मारी है। अभियोग में पहले से गिरफ्तार गुरफान आरोपी अरशद का भाई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पर 25 अभियोग अंकित है। जिनमे कुछ में आरोपी वांछित अपराधी है।
अंकित अभियोग:-
1. अभियोग संख्या 250/2009 u/s 95/412 IPC PS मुरादनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
2. अभियोग संख्या 511/2009 u/s Gangster Act. PS मुरादनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
3. अभियोग संख्या 391/2009 u/s 95/412 IPC PS सिहानी गेट, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
4. अभियोग संख्या 601/2008 u/s 379/411 IPC PS सेक्टर 39, चंडीगढ़।
5. अभियोग संख्या 468/2009 u/s 5/8 C.S act व पशु क्रूरता अधिनियम PS बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश।
6. अभियोग संख्या 832/2009 u/s 307 IPC PS तितावी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
7. अभियोग संख्या 763/2009 u/s 307 IPC PS तितावी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
8. अभियोग संख्या 11/2010 u/s 307 IPC PS तितावी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
9. अभियोग संख्या 12/2010 u/s Arms act. PS तितावी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
10. अभियोग संख्या 12/2010 u/s Arms act. PS तितावी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
11. अभियोग संख्या 149/2019 u/s 379 IPC PS सदर अंबाला, हरियाणा।
12. अभियोग संख्या 10/2017 u/s 382/365/243/366/458/380/506/148/149 IPC PS सदर संगरूर, पंजाब।
13. अभियोग संख्या 10/2015 u/s 363/366/452 IPC PS तितावी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
14. अभियोग संख्या 331/2017 u/s 307/504/506 IPC PS तितावी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
15. अभियोग संख्या 332/2017 u/s Arms act. PS तितावी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
16. अभियोग संख्या 334/2021 u/s Arms act. PS तितावी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
17. अभियोग संख्या 02/2022 u/s 380/411/457 IPC PS तितावी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
18. अभियोग संख्या 134/2015 u/s 147/148/149/302/307/34 IPC PS कोतवाल नगर, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
19. अभियोग संख्या 295/2022 u/s 414/465/468/471 IPC PS नई मंडी, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
20. अभियोग संख्या 346/2020 u/s 457/380 IPC PS सुहाना, मोहाली, पंजाब।
21. अभियोग संख्या 347/2020 u/s 380/457 IPC PS सुहाना, मोहाली, पंजाब।
22. अभियोग संख्या 289/2020 u/s 457/380 IPC PS सुहाना, मोहाली, पंजाब।
23. अभियोग संख्या 32/2020 u/s 307/420/414 IPC PS मनसूरूपुर, मुजफ्फर नगर, उत्तर प्रदेश।
24. अभियोग संख्या 772/2019 u/s 379 IPC PS सदर भिवानी, हरियाणा।
25. अभियोग संख्या 367/2019 u/s 307/379/511/392/506/420 IPC PS आजाद नगर, हिसार, हरियाणा।
पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पशु चोरी के बाद वो उन्हें उत्तर प्रदेश में पशु मेलो और अन्य जगह बेच देते है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए हिमाचल, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद में छिपता रहा। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को आज पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar Police Interstate Animal Gang Steal From 4 States; Police Kept Reward Of 25 Thousand, Latest News Hisar Today LIve, Hisar Police Latest News,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks