स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राजथल गांव में चोरों की सेंध मारी से ग्रामीणों में दहशत !

 पशु बाड़े में चोरों ने सैंध लगाकर की हजारों की चोरी !

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

 गांव राजथल में पशु बाड़े से अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।










पुलिस को दी शिकायत में राजथल निवासी मुख्त्यार मान ने बताया कि वह हर रोज शाम को अपने पशुओं के बाड़े में पशुओं को चारा डाल कर घर पर आकर सो गया। जब सुबह जाकर देखा तो वहां पर ताला टूटा हुआ मिला और पशु बाड़े में रखा इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान गायब मिला। आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |