हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार शहर को जाम मुख्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिला पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह के आदेशों की पालना करते हुए लगातार कारवाई की जा रही है और सडक़ पर खड़ी गाडिय़ों को क्रेन की सहायता से उठाकर थाने में ले जाया जा रहा है। इससे त्योहारी सीजन में खरीददारी करने आने वाले लोगों के साथ साथ व्यापारियों में भी हडक़ंप मचा हुआ है।
ट्रैफिक पुलिस ने आज क्रेन से सड़क पर अवैध रूप से पार्क की गई गाड़ियों को उठाया। पुलिस टीम ने नागोरी गेट, ग्रोवर मार्केट , मटका चोक, कैंप चोक, डाबड़ा चौक, जिंदल चौक तक सड़क पर अनाधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहन क्रेन से हटा अवैध पार्किंग संबंधित चालान किए। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुगम बनाने के लिए सबसे पहले नागोरी गेट पर कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने नागोरी गेट से जिंदल पुल तक कार्रवाई करते हुए दर्जन भर गाड़ियों को क्रेन से उठाया। गाडियां उठाने के बाद मौके पर पहुंचे 15 गाड़ी मालिको के मोटर वाहन अधिनियम के तह रॉन्ग पार्किंग संबंधित चालान किए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह, आईपीएस ने बताया कि सड़क पर अनाधिकृत रूप से गाडियां पार्क कर जो लोग ट्रैफिक बाधित कर रहे है उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि सड़क पर गाड़ी पार्क कर ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करने वालो को बक्शा नही जा रहा। पुलिस ने पिछले 3 दिन में रॉन्ग पार्किंग संबंधित 100 वाहन चालकों के चालान किए है। इनमे से कुछ तो अवैध रूप से पार्क की गई थी और कुछ इस तरह से खड़ी की गई थी जिससे ट्रैफिक की आवाजाही बाधित हो रही थी। वही 511 चालान ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए है।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि सड़क पर अनाधिकृत रूप से गाडियां खड़ी कर ट्रैफिक में बाधा न पहुंचाए। आमजन अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करे और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में पुलिस का सहयोग करे। सड़क पर अनाधिकृत रूप से गाड़ी पार्क करने पर गाड़ी मालिको पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks