स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आदमपुर कॉलेज में फायरिंग करने के मुख्य आरोपित काबू, वारदात में प्रयोग की गई बाईक व पिस्तौल भी बरामद !

 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


आदमपुर मंडी के सरकारी कॉलेज में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुख्यआरोपित योगेश उर्फ योगी व विक्रांत उर्फ मोगली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल व मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली है।  






थाना आदमपुर पुलिस ने गवर्मेंट कॉलेज आदमपुर में फायरिंग करने के मामले में मुख्य मुख्यआरोपित योगेश उर्फ योगी वासी आदमपुर और विक्रांत उर्फ मोगली वासी मंडी आदमपुर को थाना आदमपुर में आईपीसी की धारा 147/148/452/285/307 व आर्म्स एक्ट के तहत अंकित अभियोग संख्या 597 दिनाक 10/10/2022 में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई करते हुए उपरोक्त  अभियोग के मुख्यआरोपित योगेश उर्फ योगी और विक्रांत उर्फ मोगली को गिरफ्तार किया है। योगेश उर्फ योगी ने मोटरसाइकिल पर सवार हो पिस्टल से कॉलेज में फायर किया था और विक्रांत उर्फ मोगली मोटरसाइकिल पर उसके पीछे बैठा पत्थर फेंक रहा था। पुलिस ने योगेश उर्फ योगी से वारदात में प्रयोग पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद की है। 









  मुख्यआरोपित  योगेश उर्फ योगी और विक्रांत उर्फ मोगली ने कॉलेज के साथ बनी काजला टी स्टाल के संचालक सुरेश कुमार को भी चोटे मारी और उसे गोली मारने की धमकी दी थी। उपरोक्त दोनों आरोपी कॉलेज के विधार्थी नहीं है। योगेश उर्फ योगी सिर्फ ने प्राइमरी शिक्षा प्राप्त की है और विक्रांत उर्फ मोगली पहले आदमपुर कॉलेज में विधार्थी था। आरोपियों को पेश अदालत जेल भेज दिया गया है बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।


उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज के अंदर प्रधानी और दादगिरी को लेकर छात्रों के दो गुटों में तनाव था। दोनो गुटों के कुछ कॉलेज के और कुछ बाहर के विद्यार्थियो और असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाने और एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कॉलेज ने लाठी डंडे लेकर आए और फायर किया। फायरिंग के दौरान किसी के भी हताहत होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। इसके बारे में गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल ने थाना  आदमपुर में शिकायत दी थी कि 10.10.2022 को महाविद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा था और उनमें कुछ विधार्थी भी शामिल थे। असामाजिक तत्वों ने हाथ में लाठी, डंडे , पिस्टल आदि लिए हुए थे उन्होंने खेल के मैदान के पास स्टेज पर फायर किया और हथियारों को हवा के लहराते हुए मोटरसाइकिल पर सवार हो कर भाग गए । पुलिस ने दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित  कर पहले 6 आरोपियों मनन वाली सदलपुर, राजेंद्र कुमार वासी कोहली, धीरेंद्र सिंह वासी तेलनवाली,दीपक वासी अग्रोहा, अमन वासी मंडी आदमपुर और विजय बोंग वासी जवाहर नगर,मंडी आदमपुर  को गिरफ्तार और एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया था। 










    

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |