बालसमंद उपतहसील में किसानों का धरना शुरू, इस पार्टी के उम्मीदवार के छूटे पसीने !
20 को बुलाई महापंचायत, महापंचायत से पहले धरने पर पहुंचे भाजपा नेता जुटे धरनारत किसानों को मनाने में !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
फसल खराबे का मुआवजा दस दिन में मिलने के आश्वासन के बाद बालसमंद उपतहसील से किसानों ने धरना खत्म करने के करीब तीन महीने बाद भी किसानों को मुआवजा नहंी मिला तो दौबारा से किसान सोमवार को तहसील के बाहर धरने पर बैठ गए। जिससे आदमपुर विधानसभा उपचुनाव का पारा चढ़ गया है।
बालसमंद व आदमपुर तहसील पर किसान 2020-21 में फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर काफी दिनों से धरना दे रहे थे। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के दस दिन के अंदर मुआवजा राशि किसानों के बैंक खाते में आने के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया था। लेकिन करीब तीन महीने बीत जाने के बाद भी आज तक किसानों के खातों में मुआवजा राशि नहीं आई तो किसानों ने सोमवार को बालसमंबद उपतहसील के बाहर धरना शुरू कर दिया। साथ ही ऐलान किया कि 20 अक्टूबर को किसानों की एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ठोस निर्णय लेने की बात कही गई।
जैसे ही किसानों के धरना शुरू होने की सूचना भाजपा नेताओं को लगी तो उनमें हडक़ंप मच गया और तुरंत ही पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्रोई के खास रणधीर पनिहार धरने पर बैठे किसानों से बातचीत करने के लिए मौके पर पहुंचे और बातचीत की। लेकिन किसान नहीं माने।
किसान नेता अनिल गौरछी ने बताया कि सरकार व प्रशासन ने फसल खराबे के मुआवजे के लिए जो आश्वासन दिया था वो उस पर खरे नहीं उतरे। डीआरओ के खाते में मुआवजा राशि आने के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। अब तीन दिनों तक बालसमंद उपतहसील में किसानों का धरना चलेगा और 20 अक्टूबर को आदमपुर तहसील में हिसार जिले के किसानों की महापंचायत का आयोजन कर भाजपा जजपा उम्मीदवार का उपचुनाव में छतीस बिरादरी के किसान खुलकर विरोध करने का निर्णय ले सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks