स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मौसम अपडेट 12 से 16 सितंबर तक हरियाणा में बारिश की संभावना !

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हरियाणा में मौसम विभाग ने एक बार फिर से अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यायल के मौसम विभाग ने 12 से 16 सिंतबर तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है।




मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.मदनलाल खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा दक्षिणवर्ती होने से सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रही है। राजस्थान के ऊपर एक साइकलोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना तथा बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव पश्चिम से पूर्वी आने की संभावना है। जिस वजह से हरियाणा में मौसम में बदलाव होगा। इसलिए किसान  फसलों की बुवाई, बिजाई और दवाओं का स्प्रे मौसम को देखते हुए करने की सलाह दी है। 






डॉ.मदनलाल खीचड़ ने बताया कि इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से नमी वाली मानसून की हवाएं आने से राज्य में 16 सितम्बर तक बारिश होने व हवाएं चलने की उम्मीद है। 12 व 13 सितम्बर को दक्षिण व पश्चिमी जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी में कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। परंतु 14 से 16 सितम्बर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना हैं । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। वहीं उत्तरी जिलों पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। 








वही कृषि विशेषज्ञों की माने तो 12 से 16 सिंतबर तक होने वाली बारिश धान की फसल व सरसों, मक्का,  की बिजाई के लिए वरदान मानी जा रही है। मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए ही फसलो की बिजाई वह फसलों में स्प्रे का छिड़काव करने की सलाह दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |