स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के अलग-अलग गांव में जुआ खेलते 11 लोग क़रीब ढाई लाख रुपए सहित काबू !

जुआ और सट्टे में संलिप्त 11 व्यक्तियों को काबू कर 2,44,845 रुपए किए बरामद।


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज







     हिसार पुलिस ने जुवारियो व सट्टेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग अलग जगह से 11 व्यक्तियों को काबू कर जुआ और सट्टा में प्रयोग 2,44,845 रुपए बरामद किए है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और उनके पास से जब्त रुपयों को कब्जे में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 








      हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि गांव भगाना के बाजरे के खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के गांव भगाना के खेतों में पहुंची तो वहां कुछ लोग बाजरे के खेत में ताश के पत्तो पर दाव लगा कर जुआ खेल रहे थे। जिन्हे काबू कर जुआ में प्रयोग 203000 रुपए और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम गांव भगाना निवासी अनिल, चुली कलां निवासी प्रदीप, गांव बामला जिला भिवानी बिजेन्द्र, गांव गुजरानी जिला भिवानी निवासी सुन्दर, चौधरीवास निवासी कुलदीप और बिरान जिला हनुमानगढ निवास लीलाधर बताया। बरामद धनराशि और ताश के पत्तो को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ थाना सदर हिसार में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।








       थाना अग्रोहा पुलिस ने गस्त के दौरान सूचना मिलने पर गांव असरावा व फ्रांसी के बीच बने जाखोद माईनर के खेतों में जुआ खेलते हुए गांव फ्रांसी निवासी संदीप कुमार, गांव कालीरावण निवासी रमेश, सुरेश और कृष्ण को काबू कर जुआ में प्रयोग 35300 रुपए और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। बरामद धनराशि और ताश के पत्तो को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त के खिलाफ थाना अग्रोहा में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।








      सीआईए हिसार ने गस्त के दौरान सूचना के आधार पर बोगस ग्राहक भेज गांव मंगाली आकलान स्थित एक दुकान के आगे से सट्टा खाईवाली करते एक युवक को काबू कर सट्टे में प्रयोग 5545 रुपए और पर्चा सट्टा बरामद किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मंगाली आकलान निवासी मनोज बताया। बरामद धनराशि और पर्चा सट्टा को कब्जा पुलिस लेकर मनोज के खिलाफ थाना आजाद नगर हिसार में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |