स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार को बनाया जाएगा काउंटर मैग्नेट सिटी - उपायुक्त ने मास्टर प्लान के तहत चिन्हित जगहों का किया निरीक्षण !

 हिसार को सर्वश्रेष्ठ काउंटर मैग्नेट सिटी बनाकर नागरिकों को मूलभूत और आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के उदेश्य से उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ किया मंथन।


ड्राफ्ट प्लान में प्रस्तावित स्थलों का किया निरीक्षण

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
उपायुक्त उत्तम सिंह ने हिसार को भविष्य में सर्वश्रेष्ठ काउंटर मैग्नेट सिटी बनाते हुए नागरिकों को सभी प्रकार की मूलभूत और आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के उदेश्य से रविवार को दिनभर अधिकारियों के साथ मंथन किया। उन्होंने वरिष्ठ नगर योजनाकार मोहन सिंह तथा मरीन चीफ इंजीनियर संदीप बाना के साथ चिन्हित किये स्थानों का दौरा किया और समबन्धित विभागीय अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।          













   उपायुक्त शहर के नागरिकों की भविष्य में होने वाली  आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं के दृष्टिगत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मास्टर प्लान -2041 को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस प्लान को एयरपोर्ट की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर इंटेग्रटेड तरीके से बनाया जा रहा है, ताकि भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके।












  उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के तहत शहर के नागरिकों को बारिश के कारण होने वाले जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए दो सिंक लेक बनाई जाएंगी, जिसमे शहर के विभिन्न क्षेत्रों का बरसाती पानी ग्रेविटी से ड्रेन हो जाएगा। इससे शहर की जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। शहर के चारों तरफ बाईपास के पास पशुओं की डेयरी स्थापित की जाएंगी।
पहली डेयरी स्थापित करने के लिए शहर में प्रकिया शुरू कर दी गई है। शहर में एक इंटीग्रेटेड पुलिस कंपलेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसमें पुलिस लाइन, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, जेल  आदि एक ही बाउंड्री के अंदर होंगी। उन्होंने बताया कि शहर में एक जगह को एजुकेशन सिटी चिन्हित किया गया, जहां विश्वविद्यालय, इंटरनेशनल स्कूल सहित तमाम शैक्षणिक सुविधाएं 250 एकड़ की एक ही बाउंड्री में होगी ।  इसके साथ ही गोल्फ कोर्स और मल्टी स्पोट्र्स कंपलेक्स जिसमे अंतरराष्ट्रीय स्तर के 18 हॉल, इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट स्टेडियम, एथलेटिक्स, स्विमिंग पूल जैसी विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ताकि राज्य में खिलाडिय़ों के खेलों का स्तर को ऊंचा उठाने में मदद मिले।











        उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि शहर में इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट कंपलेक्स बनाने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। यहां पर शहर का मेन बस स्टैंड और साथ ही मैं रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। ट्रेन और बस यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा । उन्होंने बताया कि इसी के साथ सिविल हॉस्पिटल तथा सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव डिस्ट्रिक्ट भी बनाया जाएगा, जहां पर सभी सरकारी विभागों के कार्यालय एक ही बाउंड्री के अंदर होंगे । इसी के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रिहायशी कॉलोनी का भी निर्माण किया जाएगा ताकि उनके आने जाने का समय भी बचे । शहर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए भी जगह का चयन कर लिया गया है जिसके  बगल में ट्रांसपोर्ट नगर होगा । उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के तहत अधिकतर संस्थान/परियोजनाएं सरकारी भूमि पर ही बनाई जाएंगी। प्रत्येक परियोजना के लिए वैकल्पिक स्थानों का भी चयन किया जा रहा है ताकि अगर कहीं कोई अधिग्रहण  में दिक्कत आती है तो वैकल्पिक जगह पर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि परियोजनाओं में देरी न हो । उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान से संबंधित विभागों के अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए हैं ताकि इस कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा सके।










         इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता दलबीर सिंह ढिल्लों, परिवहन विभाग के प्रबंधक राहुल मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी विभाग प्रस्तावित जगहों पर उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |