आपसी कहासुनी से परेशान जुलाना में दंपती ने निगला जहर !
जुलाना में दंपती ने निगला जहर, रोहतक रैफर
जुलाना : तहलका न्यूज
जुलाना में अज्ञात परिस्थितियों में एक दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया । परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना ले जाया गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया । जुलाना थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार जुलाना के वार्ड नंबर 13 निवासी 27 वर्षीय विपिन की रविवार को उसकी पत्नी सरिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । बताया जा रहा है कि दोनों ने आपस में कहा सुनी के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब दोनों की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को घटना का पता चला और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार किया और दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया । जुलाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks