स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ कर कर दी पत्नी की हत्या, खुद पुलिस को दी सूचना

बच्चे पैदा नहीं होने से तंत्र मंत्र के चक्कर में गंवाईं पत्नी की जान


 भिवानी : तहलका न्यूज

  

लोहारू उपमंडल के गांव सोहांसरा के नजदीक ढाणी गंगाबिशन में एक व्यक्ति ने तंत्रमंत्र विद्या के चलते अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने में आया है । लोहारू थाना पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है । 







मिली जानकारी के मुताबिक ढाणी गंगा बिशन निवासी रोशन सिंह का विवाह 2008 में बाला देवी से हुआ था और 14 साल का समय बीत जाने के बाद भी अब तक कोई संतान नहीं हुई थी । शिकायत में आरोप है कि संतान के चक्कर में रोशन तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़ा हुआ था और इसी के चलते बीती रात उसने अपनी पत्नी बाला देवी की हत्या कर दी।







 मिली जानकारी के अनुसार ढाणी गंगा बिशन के रोशन सिंह ने अपनी पत्नी बाला देवी को तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़कर यातनाएं देकर मौत के घाट उतारा दिया । यहीं नही घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी रोशन सिंह ने ही खुद पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया और उसके पति को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया । बाद में लोहारू सीएचसी में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर उसका अंतिम संस्कार करा दिया।










थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि रोशन सिंह का घर बस्ती से दूर है और वह संतान नहीं होने के कारण तंत्र - मंत्र के चक्कर में पड़ा हुआ था । मृतक महिला का शव पूरी तरह लहूलुहान था और उसके शरीर को चिमटे व संडासी से बुरी तरह नोचा हुआ था। यहीं नही महिला को पटक पटककर मौके के घाट उतारा गया है। हत्यारे का घर बस्ती से दूर होने के कारण महिला की चीख पुकार भी लोगों को नहीं सुनाई दी । थाना प्रभारी ने बताया कि हत्यारे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है , उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भिवानी भेज दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |