भिवानी के सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा !
अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरा सफाई कर्मचारी
भिवानी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
भिवानी जिले के नागरिक अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी सफाई करते हुए अस्पताल की चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। गनीमत ये रही कि वो जहां पर नीचे गिरा वहां पर एक गाड़ी खड़ी हुई थी। तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सामान्य अस्पताल की चौथी मंजिल पर सफाई कर्मचारी अंकित सफाई कर रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया । गनीमत ये रही कि जिस जगह वह गिरा उस जगह पर एक मरीज के साथ आए रिश्तेदार की कार खड़ी थी । वह सीधा कार के अगले शीशे पर आकर गिरा । कार का शीशा पूरी तरह टूट गया । कर्मचारी को भी कई जगह चोटें आई। गिरने की आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद लोग बाहर आए और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक कर्मचारी सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग में उपचार किया जा रहा था ।
कर्मचारी नेता दीपक ने बताया कि कर्मचारी दीपक पिछले करीब पांच साल से सफाई कर्मचारी के तौर पर नियुक्त है । आज वह अस्पताल की चौथी मंजिल पर सफाई कर रहा था तो उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया । भगवान का शुक्र है कि वह जमीन पर गिरने की बजाए एक गाड़ी पर गिर गया । अगर जमीन पर गिर जाता तो उसका बच पाना मुश्किल था। अब उसको चोंटे आई है , लेकिन फिलहाल ठीक है। कार मालिक ने बताया कि उसने दो दिन पहले अपने एक परिचित को अस्पताल में दाखिल करवाया था और यहां पर कार खड़ी कर दी । आज सुबह उसको जानकारी मिली कि उसकी कार पर कोई व्यक्ति गिर गया । उसने आकर देखा तो कार का अगला शीशा पूरी तरह से टूटा हुआ पाया ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks