भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट मर्डर मामले में गोवा के मुख्यमंत्री का बड़ा ब्यान !
सोनाली फौगाट मर्डर केस की जांच सीबीआई से करवाने का लिया है निर्णय - गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
गोवा : तहलका न्यूज
भाजपा नेत्री एवं टीक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के मर्डर की जांच करवाने के लिए परिवार व खाप पंचायतें लगातार दबाव बना रही थी। लोगों की मांग को देखते हुए गोवा सरकार ने सोनाली मर्डर केस की जांच अब सीबीआई से करवाने का निर्णय लिया है। सोमवार को ही मामले से जुड़ी फाईल सीबीआई के हवाले कर दी जाएगी। इसकी जानकारी गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने दी है।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। लोग लगातार सीबीआई से जांच करवाने की मांग करते आ रहे थेस् इसके अलावा सोनाली की बेटी यशोधरा भी लगातार सीबीआई जांच की मांग उठा रही थी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पुलिस पर पूरा भरोसा है। पुलिस जांच सही दिशा में जा रही है। इस मामले के काफी सुराग भी पुलिस को हासिल हुए, लेकिन लोगों और उनकी बेटी की मांग को ध्यान में रखते हुए यह केस सीबीआई को दिया जा रहा है। आज ही सीबीआई को यह केस दे दिया जाएगा और इसके लिए वे ग्रहमंत्रालय को पत्र लिखेंगे।
रिंकू ढाका ने कहा कि जिन परिस्थितियों में सोनाली की मौत हुई। इसके बाद गोवा पुलिस की जांच सिर्फ प्रापर्टी तक ही सिमट कर रह गई थी। तीन बार सुधीर सांगवान व सुखविंदर का रिमांड लिया गया, लेकिन अभी तक गोवा पुलिस ये नहीं बता सकी कि आखिर किस कारण से सोनाली की हत्या की गई। ऐसे में अब सीबीआई जांच के ऐलान से उन्हें और परिवार को राहत मिली है कि इस मामले की अब निष्पक्ष जांच हो सकेगी।
सोनाली फोगाट हत्याकांड की सीबीआई जांच का उनके परिवार ने स्वागत किया है। इस मामले में मुख्य शिकायतकर्ता एवं सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि सीबीआई ही इस मामले में सही और निष्पक्ष जांच कर सकती है। । वो गोवा सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं और इस मामले में साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं।
दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने भी परिवार के साथ मिलकर सीबीआई जांच की मांग का समर्थन किया था। इतना ही नहीं, खुद रिंकू ढाका ने भी इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी चिट्ठी लिखी थी।
रविवार को ही सोनाली फौगाट की बेटी यशोधरा को पुलिस सुरक्षा देने व मामले की जांच सीबीआई से करवाने के लिए ढाका खाप की महापंचायत का आयोजन किया गया था। खाप पंचायत होने के बाद खाप प्रतिनिधियों ने हिसार के पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह से मुलाकात की तो उन्होंने यशोधरा को पुलिस सुरक्षा मुहिया करवाने के आदेश जारी कर दिए थे।
गौरतलब है कि सोनाली फोगाट 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिजॉर्ट में मृत मिली थी। उस समय सोनाली का सुधीर सांगवान और सुखविंदर ही उसके साथ थे। सुधीर ने मंगलवार सुबह 8 बजे सोनाली के भाई को फोन करके मौत की सूचना दी और उसके बाद परिवार के सदस्यों के फोन उठाने बंद कर दिए। जिसके बाद परिजनों का शक सुधीर व सुखविंद्र पर गहराता गया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks