किसान आंदोलन : नारनौंद प्रकरण को लेकर लघुसचिवालय में किसानों का अमरण अनशन शुरू
कुलदीप सातरोड़ के परिजनों को डीसी रेट पर नौकरी व आर्थिक सहायता ना मिलने से किसानों में रोष
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
किसान आंदोलन के दौरान नारनौंद में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा के आगमन पर पुलिस व किसानों के बीच हुई झड़प में भारतीय किसान यूनियन का सदस्य कुलदीप सातरोड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था और प्रशासन व किसानों के बीच कुलदीप सातरोड़ के एक परिजन को डीसी रेट पर नौकरी देने व आर्थिक सहायता करने पर सहमति बनी थी। किसानों का आरोप है कि सरकार व प्रशासन ने अब तक उस मांग को पूरा नहीं किया है। इसी के विरोध में किसान नेता कुलदीप खरड़ सोमवार को लघुसचिवालय पर धरने पर बैठ गए।
किसान नेता कुलदीप खरब ने कहा कि 5 नवंबर को पुलिस की लाठियों से भारतीय किसान यूनियन के सदस्य कुलदीप सातरोड़ को गंभीर चोटें आई थी। जिसके विरोध में किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला तो प्रशासन ने उसके एक सदस्य को डीसी रेट की नौकरी देने व आर्थिक सहायता करने का ऐलान किया था। लेकिन दस महीने बीत जाने के बाद भी आज तक ना ही तो उसके किसी परिजन को डीसी रेट की नौकरी मिली है और ना ही आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका अमरण अनशन जारी रहेगा।
जैसे ही किसान नेता कुलदीप खरड़ अमरण अनशन पर बैठे तो उनके समर्थन में अनेक संगठनों के पदाधिकारियों व किसान यूनियन के अनेक संगठनों से जुड़े लोगों ने अपना समर्थन देने के लिए उनके साथ बैठे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks