स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अपनी एकता से सरकार को मुंहतोड़ देने वाले किसान बधाई के पात्र : अभय चौटाला

किसान आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले किसानों को इनेलो ने किया सम्मानित


इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने नारनौंद हल्के के विभिन्न गांवों में किसानों को संयुक्त रूप से ट्रॉफी देकर दिया सम्मान 



हिसार : तहलका न्यूज

             हरियाणा के किसान बधाई व प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने सत्ता के नशे में मगरुर भारतीय जनता पार्टी को घुटनों पर आने के लिए विवश कर दिया। किसान विरोधी भाजपा सरकार की तानाशाही व मनमानी के खिलाफ करारा व मुंहतोड़ जवाब देकर किसानों ने एकता व मजबूती का जो परिचय दिया वह एक मिसाल है। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने किसान आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले नारनौंद हलके के किसानों को सम्मानित करते हुए कही। 









            उन्होंने हलके के गांव बडाला, मदनहेड़ी, भकलाना, नारनौंद शहर, राखी गढ़ी, खेड़ी जालब, डाटा और सिंधड़ आदि गांवों की चौपालों में किसानों को संयुक्त रूप से ट्राफी कप देकर सम्मानित किया। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का यह दौरा पूरे हलके में चर्चा का विषय रहा कि किसी पार्टी ने किसानों को इस प्रकार से सम्मानित करने का कार्य किया है। किसानों ने आभार जताते हुए कहा कि किसानों के संघर्ष को सम्मान व प्रोत्साहन देने वाले अभय सिंह चौटाला पहले ऐसे नेता है जिन्होंने उनके संघर्ष को मान दिया है।










इस अवसर पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार से किसानों ने मगरुर भाजपा सरकार को किसान आंदोलन के दौरान झुकने पर मजबूर किया है उसी प्रकार अब उन्हें एकता का परिचय देते हुए इस सरकार को प्रदेश से उखाडऩे का काम करना है। भाजपा सरकार में जिस प्रकार से किसानों के साथ अन्याय हो रहा है वह उसके किसान विरोधी चेहरे को साफ दर्शा रहा है। भाजपा पूरी तरह से किसानों की किस्मत पूंजीपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है। सरकार ने इस बात की पूरी तैयारी भी कर ली थी लेकिन समय पर एकजुट होकर किसानों ने तीन काले कानूनों का वापिस दिलवाकर अपनी ताकत का परिचय दिया।







उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान इस सरकार की मनमानी और तानाशाही से आजीज आ चुका है। अपने जिस वादे स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के साथ भाजपा सत्ता में आई थी उसे वह कब की ठंडे बस्ते में डाल चुकी है और अब किसानों के हाथों में कभी फसल बीमा तो कभी कोई और झुनझुना थमा कर उन्हें बहलाना फुसलाना चाहती है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी एकजुटता को बरकरार रखें और भाजपा सरकार के गलत नीतियों का मुखरता से विरोध जारी रखें तो वह दिन दूर नहीं जब यह किसान विरोधी सरकार देश-प्रदेश की सत्ता से बेदखल हो जाएगी। देश के अन्नदाता किसान से बड़ी ताकत देश में दूसरी नहीं है जो सभी का पेट भरने के दिन-रात अपना खून-पसीना एक करता है। उन्होंने किसान आंदोलन में सक्रिय एवं अहम भूमिका अदा करने वाले किसानों को शाबाशी देते हुए कहा कि गलत बात का विरोध करने की ताकत हममें जरूर होनी चाहिए फिर चाहे सामने कितनी भी बड़ी शक्ति क्यों न हो उसे झुकना पड़ता है।









इस अवसर पर मौजूद इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कार्यक्रम के संयोजक उमेद लोहान ने हलके के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि वे इस सम्मान के हकदार हैं। किसानों को कम आंकना व उनके साथ अन्याय करना भाजपा सरकार की बड़ी भूल है जिसके लिए उसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर दर्जनों के गांवों के अनेक किसान व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |