हिसार : 96 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू
गांव कैमरी से अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार पुलिस ने गश्त के दौरान गांव कैमरी से एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध शराब की बोतलों सहित पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित व्यक्त् िके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अवैध शराब की बोतलों को भी कब्जे में ले लिया है।
मंगाली पुलिस चौकी पुलिस गश्त कर रही थी कि खास मुख्बीर से सूचना मिली कि गांव मंगाली निवासी विनोद कुमार अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है और इस समय उसने अपने घर के आसपास ही भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में दबीश दी। तो एक मकान के पास पड़ी ईंटों के पास प्लास्टिक का कट्टा लिए एक व्यक्ति खड़ा हुआ था। शक के आधार पर जब उसकी तालाशी ली तो उसके पास से 96 बोतल ठेका शराब देसी बरामद हुई। नाम पता पूछने पर उसकी पहचान मंगाली निवासी विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने शराब की बोतलों को कब्जे में लेकर विनोद के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य सिपाही सज्जन कुमार ने बताया कि गांव मंगाली से विनोद को अवैध शराब की बोतलों सहित पकड़ा गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। जोकि अवैध रूप से शराब बेचने का काम करता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks