नारनौंद क्षेत्र के युवक ने गुजरात के अहमदाबाद में मेडल जीतकर लहराया परचम !
400 मीटर दौड़ में जीता सिल्वर मेडल, गांव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद क्षेत्र के गांव सुलचानी निवासी दीपक गोस्वामी ने आल इंडिया इंप्लाईज टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीत कर एक बार फिर से नारनौंद क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया है। मैडल विजेता दीपक का गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा ढ़ोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
दीपक गोस्वामी का जन्म गांव सुलचानी के एक साधारण से परिवार में हुआ, उसके पिता कृष्ण का निधन हो चुका है और कृष्ण को कामयाब बनाने के लिए उसकी मां ने दिन रात मेहनत कर उसे बीए पास करवाया। दीपक भारतीय सेना में भर्ती होना चाहता था और उसने अनेक सेना भर्ती रैली में हिस्सा लिया। लेकिन किन्हीं कारणों से उसका चयन नहीं हो पाया। सेना भर्ती के अलावा दीपक ने एच एस एस ई के द्वारा क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किया तो उसका चयन हो गया। इन दिनों उसकी ड्यूटी अंबाला में है।
दीपक गोस्वामी ने बताया कि आल इंडिया इंप्लाईज एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद शहर में किया गया था। जिसमें उसने हिस्सा लिया और 400 मीटर दौड़ उसने मात्र 50 सेकैंड में पूरी कर सिल्वर मेडल जीतने का काम किया है। उसका लक्ष्य ओलम्पिक खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks