स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में महिला डॉक्टर सहित तीन की मौत, एक घायल !

गांव जामनी के पास हुआ हादसा, महिला डॉक्टर के अलावा राजस्थान के दो लोगों की मौत !




पिल्लू खेड़ा मंडी : चांद राम / तहलका न्यूज




शनिवार की शाम को नेशनल हाईवे 152 डी पर जामनी गांव के पास दो कारों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, कार में सवार लोगों को तुरंत ही असंध के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर सहित तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला डॉक्टर का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। जिनका पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा। 







मिली जानकारी के अनुसार नारनौंद से चंडीगढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे 152 डी का निर्माण किया गया है और इसका शुभारंभ कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। लेकिन जामनी गांव के पास एक तरफ का काम कंप्लीट नहीं होने के कारण सड़क को वन वे किया हुआ है। शनिवार को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर शिवानी गुप्ता अपने बेटे अमित के साथ कार में सवार होकर पटियाला जा रही थी कि जैसे ही वो गांव जामनी के पास वन वे पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रही कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों कारों में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।








हाईवे की एंबुलेंस से सभी को असंध के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने महिला डॉक्टर शिवानी गुप्ता सहित दूसरी कार में सवार लोगों सहित तीन को मृत घोषित कर दिया। दूसरी कार में राजस्थान के झुंझनू जिले के टोला सही ढाणी निवासी विजय की कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें कार चालक विजय व उसका दोस्त अजय थे। जिनकी मौत हो गई। 





पिल्लू खेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि एक ही रास्ता होने के कारण वाहन आमने-सामने से आ जा रहे थे। इसी बीच दो कारों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में महिला डॉक्टर सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको करनाल रैफर किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |