नारनौंद में समर्सिबल के तार चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
चोरी के बढ़ रहे मामलों पर पुलिस ने कार्रवाई कर सख्त रुख अपना लिया है। नारनौंद पुलिस ने चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनको अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पेटवाड़ निवासी कृष्ण , धोलू , लीलू के खेतों से थ्री फेस समर्सिबल के तार चोरी कर लिए थे। इस मामले में उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ विकास सागर उर्फ बिनी वासी वार्ड नंबर 12 जुलाना के को गिरफ्तार किया है। जिनको थाना नारनौद पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी व तार बरामद किए जाने की कोशिश की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks