स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फोन पर धमकी देकर फिरौती मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सिवानी के युवक ने किरोड़ी गांव के व्यक्ति से मांगी थी फिरौती


हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



  शराब के नशे में फोन कर धमकी देकर फिरौती मांगने वाले बदमाश को अग्रोहा पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 




अग्रोहा पुलिस थाने में गांव किरोड़ी निवासी अशोक कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात युवक ने उसे फोन पर धमकी देकर फिरौती मांगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच की तो सामने आया कि अशोक को फोन करने वाला शख्स भिवानी जिले की सिवानी मंडी से है तो पुलिस ने तुरंत ही साइबर सेल की सहायता से नंबर की लोकेशन ट्रेस कर उक्त ठिकाने पर दबीश देकर उसे काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान सिवानी मंडी निवासी प्रवीन ऊर्फ पीनू के रूप में बताई। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने शराब के नशे में जो भी नंबर डायल हुआ था उससे धमकी देकर फिरौती मांगी है। पुलिस ने आरोपित युवक का फोन बरामद करके उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




इस संबंध में जांच ‌अधिकारी जगदीश ने बताया कि गांव किरोड़ी के अशोक से फिरौती मांगने वाले आरोपित को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपित युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |