स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : सट्टा खाईवाल करता युवक हजारों रुपए सहित गिरफ्तार !

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



सीआईए पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को सट्टा खाईवाल करते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12260 रुपए सहित सट्टेबाजी का पर्चा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।





सीआईए पुलिस हिसार गश्त कर रही थी कि गंगवा गांव की सुधार धर्मशाला के सामने एक युवक पर शक हुआ तो बोगस ग्राहक भेजा तो पता चला कि युवक सट्टा खाईवाल का काम करता है। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उसे काबू कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान गंगवा निवासी सुखराम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टे में लगाई गई 12260 रुपए सहित पर्चा भी बरामद करके उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |