हिसार जिले का छोरा पत्नी व बहन के साथ लाखों रूपए के गांजे के साथ भिवानी में काबू !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नशे के मामले में हरियाणा के अनेक गांव उड़ता पंजाब के नाम से महसूर हो चुके हैं और पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उसके बावजूद भी नशे के कारोबारी इस धंधे से फल फुल रहे हैं। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो हिसार जिले की टीम ने भिवानी जिले के गांव में दबीश देकर एक युवक को उसकी पत्नी व बहन को 112 किलो गांजे के साथ दबौचने में सफलता हासिल की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो हिसार की टीम को सूचना मिली कि भिवानी जिले के गांव सैय में खेल स्टेडियम के पास एक युवक व दो युवतियां अवैध नशे की सप्लाई करने की फिराक में इधर उधर भटक रहे हैं। टीम ने बिना किसी देरी के तुरंत ही वहां पर दबीश देकर तीनों को दबौच लिया। जब उनकी तालाशी ली गई तो उनके कब्जे से 112 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान हिसार जिले के गांव कुंभा निवासी ईश्वर, उसकी पत्नी जमना और उसकी बहन अनारकली के रूप में हुई है।
इस संबंध में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो हिसार के इंचार्ज SI संजय कुमार ने बताया कि ईश्वर को उसकी पत्नी व बहन के साथ भिवानी जिले के गांव सैय से 112 किलो गांजे के साथ पकड़ा गया है। जिसकी बाजार में कीमत करीबन 17-18 लाख रूपए बताई जा रही है। करीब सात आठ महीने पहले आरोपित ईश््रवर का भाई हांसी में 212 कि लो साथ पकड़ा गया था जोकि अब भी जेल में बंद है।
#Crime News Haryana Today Live, #Breaking News Haryana, #Breaking News Hisar, #Latest News Bhiwani, #Crime News Hisar, #Crime News Bhiwani, #Latest News Hisar Today,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks