स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनाली फौगाट के घर शौक प्रकट करने पहुंचे सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, यशोधरा ने रखी ये मांग !

मेरी मां को न्याय दिलवाने लिए संसद में मामला उठाएं दीपेन्द्र हुड्डा - यशोधरा


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



भाजपा नेत्री एवं टीक टॉक स्टार सोनाली फौगाट की हत्या को हुए बीस दिन का समय बीत चुका है और अब तक परिवार को न्याय की कोई आस दिखाई नहीं दे रही है। मंगलवार की रात को कांग्रेस नेता एवं सांसद दीपेन्द्र हुड्डा शौक प्रकट करने सोनाली फौगाट के घर पहुंंचे। 



सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि परिवार शुरू से ही सीबीआई की जांच करवाने की मांग कर रहा है। ताकि निष्पक्ष तरीके से जांच में सच्चाई सामने आ सके। लेकिन पन्द्रह दिन बाद गोवा सरकार की नींद टूटी है और सीबीआई जांच करवाने पर राजी हुई है। लेकिन अभी तक सीबीआई जांच के लिए कोई पत्र जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस की जांच शुरू दिन से ही शक के दायरे में है। इसीलिए देर से जांच शुरू की ताकि आरोपित अपने गुनाहों के सबूतों को मिटा सकें। वहीं सरकार ने भी सीबीआई जांच करवाने के आदेश देने में काफी देरी की है। इससे उनको सबूत मिटाने में ओर भी समय मिल गया। 



सांसद से आदमपुर उपचुनाव पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं यहां पर शौक प्रकट करने आया हूं नाकि राजनीति करने। ये ना ही तो राजनीतिक मंच है और ना ही मैं इस समय चुनाव या राजनीति की कोई बात करूंगा। 



सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से सोनाली फौगाट की बेटी यशोधरा ने कहा कि वो निष्पक्ष तरीके से सीबीआई जांच करवाना चाहती है ताकि उसकी मां को न्याय मिल सके। उनका पूरा परिवार गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है और अगर सीबीआई भी दबाव में निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं करती है तो वो संसद में ये मुद्दा उठाएं तो सांसद हुडड़ा ने हामी भर दी और कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता तब तक वो इस मामले को उठाते रहेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |