स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

फायर कर करीब ढाई लाख रूपए सहित गाड़ी लूटने के आरोपितों को पुलिस ने किया काबू !

 



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


फायर कर गाड़ी व लाखों रूपए की नगदी लूट की वारदात के बाद तुरंत कार्यवाही करते हुए  हिसार पुलिस ने दो आरोपितों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से गाड़ी, लूटी गई दो लाख 40 हजार रूपए, एक अवैध पिस्तौल सहित कारतूस बरामद कर लिए हैं। 








मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को हाईवे पर बाला जी होटल के पास गांव मुकलान निवासी महेश कुमार अपनी गाड़ी को साईड में खड़ी कर उसके दोस्त सिवानी निवासी शंकर लाल की कार में बैठकर कुछ बातें कर रहे थे कि इसी दौरान युवक आए और फायर कर दिया। जिसके डर से महेश व शंकर लाल ने कार दौड़ा दी। कुछ समय बाद जब वो मौके पर पहुंचे तो महेश की कार गायब मिली। तो महेश ने तुरंत ही इसकी शिकायत पुलिस में की और बताया कि उसकी रिटस कार में सीट के नीचे दो लाख 40 हजार रूपए भी रखे हुए थे। जोकि उनके ही गांव का मंजीत लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थ्ी और तीन दिन बाद ही मुकलान निवासी जगबीर व मंजीत को बाईपास पुल के पास से दबौचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई कार, दो लाख 40 हजार रूपए सहित उनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। 






इस संंबंध में डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को रिटस गाड़ी व दो लाख 40 हजार रूपए लूट के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने लूटी गई रिटस कार, नगदी व अवैध पिस्तौल सहित एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपितों से गहनता से पूछताछ कर रही है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |