स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आप नेता बेनीवाल का आरोप, हरियाणा सरकार स्कूलों को बंद करने पर तुली !

 प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों को बंद करने पर तुली - वेद प्रकाश बेनीवाल

वेद प्रकाश बेनीवाल (फाइल फोटो)


नारनौंद ::सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

             भाजपा सरकार प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करके गरीब छात्रों का भविष्य बर्बाद करने पर तुली हुई है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के स्कूलों को नंबर वन बनाने का काम करेगी। उक्त शब्द आम आदमी पार्टी के हलका प्रधान वेद प्रकाश बेनीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले काफी समय से सरकारी स्कूलों बंद करने की योजना पर कार्य कर रही है। अगर सरकारी स्कूल बंद हो गए तो गरीब वर्ग के छात्र शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। प्रदेश सरकार ने स्कूलों की तस्वीर को बदलना चाहिए था लेकिन वह बंद करने का काम कर रही है। आने वाले समय में जब प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो स्कूलों का सुंदरीकरण करके पढ़ाई के मामले में सरकारी स्कूलों को नंबर वन बनाने का काम किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बदलने का काम किया है जो कि आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है उसी तर्ज पर प्रदेश के स्कूलों का भी विकास किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |