स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक पुलिस की अचानक बड़ी कारवाई से जिले में हड़कंप !

दशकों से नशा तस्करी कर रहे तस्करों के मकानों पर चलाया बुलडोजर !



रोहतक : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



 हिसार और करनाल पुलिस की नशा तस्करों व गैंगस्टर के मकानों पर बुल्डोजर चलाने के बाद रोहतक पुलिस ने शनिवार सुबह खोखराकोट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा  कई साल से नशीले पदार्थों की तस्करी में करने वाले अपराधियों के मकानों पर बुल्डोजर चलाकर ढहाए गए । क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर कार्रवाई शुरू की गई । प्रशासन द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से रोहतक जिले में हड़कंप मचा हुआ है । 







मिली जानकारी के अनुसार , खोखराकोट क्षेत्र में निहाली और उसके कई रिश्तेदार नशा युवाओं को बेचते थे । पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार कर कई बार जेल भेज चुकी है लेकिन आरोपित नशा तस्करी छोड़ने को तैयार नहीं है। जोकि कई दशकों से नशे की तस्करी में संलिप्त रहे हैं। इन नशा तस्करों के तार पंजाब, यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए हैं । दूसरे राज्यों से नशीले पदार्थ लाकर यहां सप्लाई करते हैं ।  











पुलिस का आरोप है कि निहाली और उसके रिश्तेदारों ने नशीले पदार्थ बेचकर लाखों रुपए की अवैध संपत्ति जमा कर ली है । इसके अलावा उनके बैंक खातों में भी लाखों रुपए जमा है । पुलिस ने पिछले दिनों नशा तस्करों की संपत्ति और बैंक खाते सीज कर दिए थे । इसके बाद रोहतक में पहली बार मकान तोड़ने की बड़ी कार्रवाई की गई है । अभियान के दौरान पुरानी सब्जी मंडी थाना के प्रभारी विजेंदर सिंह , सिटी थाना प्रभारी देशराज सिंह दलबल समेत मौके पर मौजूद रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |