बिश्नोई परिवार चुनावों के समय लेता है आदमपुर की सुध : अनु कादयान
इस बार आम आदमी देगा बरसों की पारिवारिक विरासत को चुनौती : अनु कादयान
आदमपुर मंडी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
आम आदमी पार्टी की महिला विंग की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनु कादयान शनिवार को आम आदमी पार्टी के नारी शक्ति अभियान के तहत गांव बालसमंद, डोभी और बगला में पहुंची। उन्होंने साथ कार्यक्रमों में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने वहां महिलाओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों से रूबरू करवाया और कहा कि बिश्नोई परिवार को हलके के लोगों की याद सिर्फ चुनावों में ही आती है। उन्होंने कहा कि इस बार महिला शक्ति आदमपुर का भविष्य तय करेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, अगर सच में रेणुका बिश्नोई को आदमपुर की महिलाओं की फिक्र है तो पहले शिक्षा को लेकर सड़कों पर आदमपुर की बेटियों का दर्द समझे और स्कूल खुलवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि बिश्नोई परिवार अपने बेटे की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन आपके बेटे बेटियों की उनको कोई फिक्र नहीं हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने का काम किया है। वहां सरकारी स्कूलों के बच्चों को फ्री और बेहतर शिक्षा दी जाती है। वहीं वहां के सरकारी स्कूलों में भी फ्री चिकित्सा सुविधा दी जाती है।
महिला कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अनु कादयान ने कहा कि इनको आदमपुर की जनता के विकास की कोई फिक्र नहीं है। ये अपनी तीसरी पीढ़ी को कामयाब करना चाहते हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आज तक रेणुका बिश्नोई ने यहां के गांवों की महिलाओं के उत्थान के लिए क्या किया है। साथ ही कहा की एक तरफ तो आदमपुर की बेटियां सड़कों पर बैठ बार शिक्षा और स्कूलों में अच्छी शिक्षा के लिए तरस रही हैं। दूसरी तरफ रेणुका बिश्नोई यहां की महिलाओं का दुख सुख बांटने की बात कह रही हैं। आदमपुर की बेटियां सड़कों पर बैठ कर शिक्षा की गुहार लगा रही हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के एक भी स्कूल को बंद नहीं होने देगी। बच्चों की शिक्षा के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा से ही संघर्षरत है। आम आदमी पार्टी 2024 में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा और बिजली के मुद्दों और आम जनता को सुविधाओं के मुद्दों पर चुनाव लड़कर सरकार बनाने का काम करेगी। इस मौके पर दलबीर किरमारा, सतबीर झाझड़िया और बलबीर सिंह, महिला जोन अध्यक्ष वीना कतीरा, डॉ. शक्ति और शकुंतला देवी मौजूद रही।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks