स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अफीम सहित एयरपोर्ट रोड़ से युवक काबू, यूपी से जुड़े हुए हैं तार !

 725 ग्राम अफीम सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार।

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


     पुलिस अधीक्षक  लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए सीआईए हिसार ने एयरपोर्ट रोड हिसार से एक व्यक्ति को 725  ग्राम अफीम सहित काबू किया है। 






         उप निरीक्षक दयानंद ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान एयरपोर्ट रोड, वन विभाग के पास तैनात थी कि सूचना मिली एक युवक नशीला पदार्थ लेकर मिलगेट की तरफ से एयरपोर्ट की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आने जाने वाले लोगो की निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक व्यक्ति मिलगेट की तरफ से पैदल-2 आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख असहज हो भागने की कोशिश करने लगा। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम इटौआ जिला शाहाजहाँपुर (उतरप्रदेश) निवासी दुर्वेश बताया। नियमनुसार प्रधानाचार्य G.M.S.S.S. हिसार की मोजुदगी में तलाशी लेने पर दुर्वेश के कब्जे से दो पॉलिथिन की थैली से अफीम बरामद हुई। जिसका वजन करने पर 725 ग्राम हुआ। 725 ग्राम अफीम को कब्जा पुलिस लेकर दुर्वेश के खिलाफ थाना एचटीएम हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। बरामद अफीम के बारे में पूछने पर दुर्वेश ने बताया कि मै यह अफीम मेरे बहन के गाँव नगरा (उतरप्रदेश) निवासी नेपाल वर्मा से एक लाख रूपयो में खरीद कर लाया था। आरोपी दुर्वेश से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |