स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : पुलिस पर पत्थरबाजी करने के मामले में अलग-अलग जिलों के नौ गिरफ्तार !

विक्रम कापड़ो हत्या मामला : प्रदर्शनकारियों व पुलिस में हुई थी झड़प !



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


हिसार जिले के गांव कापड़ो निवासी विक्रम की हत्या के के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में 21 सितंबर को हुई  झड़प के मामले में अलग-अलग जिलों व अलग-अलग गांव के नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुछ नामजद सहित 200 अन्य के खिलाफ पुलिस पर पत्थरबाजी करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।  









पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व पुलिस पर पथराव करने के आरोप में 9 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान खेदड़ निवासी बंसी, संदलाना निवासी सुनील, जींद निवासी सिंदर, छान बनभौरी निवासी जोगी, संदलाना निवासी अंग्रेज, बडाला निवासी सुंदर, बापोड़ा निवासी भिवानी राजेश, डूंगर निवासी चंद्र सिंह व सोनीपत निवासी जसविंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में अब तक 10 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।






वहीं भीम आर्मी व अनुसूचित जाति वर्ग के संगठनों ने शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस आरोपितों को बचाने में लगी हुई है और उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उन पर दर्ज किए गए मामले को निरस्त नहीं किया जाता और विक्रम के हत्यारोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।





सिविल लाइन थाना एएसआई रामपाल ने बताया कि 21 सितंबर को लघु सचिवालय के गेट पर भीम आर्मी के नेतृत्व में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। इसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। गौरतलब है कि 7 सितंबर को कापड़ो गांव निवासी विक्रम का शव संदिग्ध हालत में सड़क पर मिला था। विक्रम के परिजनों ने खेत मालिक व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव न उठाने का एलान किया है। 16 दिन से विक्रम का शव अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |