आदमपुर : आम आदमी पार्टी के शिक्षा संवाद यात्रा में बच्चों और युवाओं का मिल रहा जबरदस्त समर्थन !
ढाणी मोहब्बतपुर और मोडा खेड़ा में बच्चों और अभिभावकों से संवाद
बच्चों और युवाओं ने कहा, स्कूलों में हो सुधार, अच्छी शिक्षा से संवरेगा भविष्य
आदमपुर : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
शिक्षा संवाद यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की टीम गांव ढाणी मोहब्बतपुर और मोडा खेड़ा में पहुंची। शिक्षा संवाद यात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। दोनों गांव के युवाओं ने एक स्वर में कहा कि शिक्षा और स्कूलों में सुधार से ही भविष्य संवरेगा। आम आदमी पार्टी नेता उमेश शर्मा ने कहा कि सरकार की नाकामी से स्कूलों को बंद किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि शिक्षा संवाद यात्रा में दूसरे दिन बच्चों और उनके अभिभावकों से संवाद किया गया। बच्चों ने कहा कि स्कूलों की हालत सुधारनी चाहिए।
बच्चों ने एक स्वर में कहा कि बिना शिक्षा के कोई भविष्य नहीं है और सरकार को क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करनी चाहिए। उमेश शर्मा ने इस दौरान कहा कि सरकार के लिए शिक्षा को नहीं बल्कि पूंजीपतियों को प्राथमिकता देना अहम है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आदमपुर से बीते कई वर्षों से जीतते आ रहे व आदमपुर को अपना गढ़ बताने वाले कुलदीप बिश्नोई स्कूलों को खुलवाने के मुद्दे पर चुप क्यों है। शर्मा ने कहा कि हर बार चुनाव के समय अनेक मुद्दे होते हैं लेकिन शिक्षा का मुद्दा नीचे ही दबा दिया जाता है।
उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सही मायनों में आदमपुर कुलदीप का गढ़ है तो वे विकास के क्षेत्र में अपने गढ़ को आगे क्यों नहीं बढ़ने देते? क्यों बंद किए जा रहे स्कूलों का विरोध नहीं करते? उन्होंने कहा कि आज बारिश में आदमपुर मंडी के कई क्षेत्र तालाब बन गए हैं। पिछले 24 सालों का विकास नजर आने लगा है। लोगों की सोच भी बदल रही है। अबकी बार आदमपुर में बदलाव की बयार बहेगी। इससे पूरे प्रदेश में यह संदेश जाएगा कि आदमपुर की जनता को किसी गढ़ के राजा और युवराज की जरूरत नहीं, बल्कि ऐसा आम आदमी चाहिए जो उनकी समस्याओं को समझ सके, उनका निदान करवा सके, उनके बच्चों के भविष्य को सुनहरा बना सके।
इस मौके पर स्थानीय वासियों के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से शिक्षा का महत्व समझाया गया। इस दौरान सौरभ, संजय बूरा, जगदीश ज्यानी, ललित भाटिया, परमजीत आदि भी मौजूद रहे।
#Aam Aadmi Party team village Dhani Mohabbatpur and Moda Kheda, #Dhani Mohabbatpur, # Moda Kheda, #AAP Party Adamp;ur News, #AAP Party Hisar News Live Today,



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks