स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्कूल के गेट पर टेंट गाड़ पढऩे को मजबूर फरीदपुर गांव के छात्र !

हाई स्कूल से अध्यापकों के तबादले के विरोध में ग्रामीणों ने जड़ा स्कूल पर ताला



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हिसार जिले के उकलाना खंड के गांव फरीदपुर के हाई स्कूल से छ: अध्यापकों का तबादला होने से ग्रामीण बिफर गए और स्कूल के गेट पर ताला लगाकर धरना शुरू कर दिया। वहीं छात्रों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल के मैंन गेट पर टेंट लगाकर वहीं पर अपनी कक्षाएं शुरू कर दी। 



छात्रों ने बताया कि उनके स्कूल में से 6 अध्यापकों का दबादला होने के बाद स्कूल में अध्यापकों की काफी कमी हो गई है। ऐसे में अब उनको पढ़ाने वाला कोई नहीं है। अगर पहले पता होता तो वो कहीं अन्य स्कूल में दाखिला ले लेते। मगर सरकार ने उनकी नैया बीच मझधार में लाकर अटका दी है। छात्रों की कमी के कारण वो टेंट में ही बैठकर अपने स्तर पर अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। 




ग्रामीणों ने कहा कि सरकार एक के बाद एक गलत पोलिसी बना रही है। छात्रों के दाखिला होने के बाद एक साथ आधा दर्जन अध्यापकों का यहां से तबादला करना कहां तक उचित है। अब उनके बच्चे कैसे शिक्षा ग्रहण करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक स्कूल में प्रयाप्त अध्यापक नहीं आ जाते तब तक स्कूल के गेट पर लगा ताला नहीं खोला जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |