स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

युवक का अपहरण कर भाग रहे किडनेपरों की गाड़ी जींद में पलटी, जांच में जुटी पुलिस

लीव इन रिलेशनशिप में महिला के साथ रहने वाले युवक का मायका व ससुराल पक्ष के लोगों ने किया अपहरण

जींद: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


जींद शहर के सफीदों रोड़ से एक युवक का अपहरण कर कार चालक भागने लगे तो आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस गाड़ी का पीछा करने लगी। किडनेपरों ने अपनी गाड़ी जींद रोहतक रोड़ पर खुब दौड़ाई तो जुलाना के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया और जांच में जुट गई। 






मिली जानकारी के अनुसार जींद जिले के गांव घिमाना निवासी वीरेन्द्र का सोशल मीडिया पर गांव जसौर खेड़ी की एक महिला के साथ बातचीत शुरू हो गई और धीरे धीरे वो प्यार में बदल गई। महिला विवाहिता है और वो वीरेन्द्र के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। ये बात महिला के मायक व ससुराल पक्ष के लोगों को खटक गई और वो वीरेन्द्र से रंजीश रखने लगे। वीरेन्द्र किसी काम से जींद के सफीदों रोड़ पर आया तो महिला के ससुराल व मायका पक्ष के कुछ लोगों ने वीरेन्द्र का अपहरण कर जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। 






गाड़ी में जबरदस्ती डालते देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस गाड़ी का पीछा करने लगी। किडनेपरों ने अपनी गाड़ी जींद से रोहतक रोड़ पर दौड़ा दी। पुलिस ने चारों तरफ बीटी कर दी और लगातार गाड़ी का पीछा करती रही। चारों तरफ से घिरा देख व पीछे पुलिस लगी देखी तो गाड़ी सवार युवकों ने गाड़ी को तेज दौड़ा दिया और जुलाना के पास पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार वीरेन्द्र सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और सबको सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। 




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |