स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सरकारी स्कूलों का भाजपा- कांग्रेस ने किया बेड़ागर्क - केजरीवाल

 हरियाणा में 700 स्कूल बंद कर दिए, सरकार बताए गरीबों के बच्चे कहां पर जाएं - केजरीवाल



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


भाजपा व कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि गरीबों के बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ें और अपने जीवन स्तर को सुधारें। इसलिए ही ये सरकारें सरकारी स्कूलों को बंद करने पर तुली हुई हैं। भाजपा सरकार ने 190 तो पिछली कांग्रेस सरकार ने 500 सरकारी स्कूलों को बंद कर इसका परिणाम दे दिया है। उक्त शब्द दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हिसार में कहे। केजरीवाल ने यहां आम आदमी पार्टी के 'मेक इंडिया नंबर वन मिशन' का आगाज किया।











केजरीवाल ने कहा कि अगर सरकारी स्कूलों को इसी तरह से बंद कर दिए जाएंगें तो गरीबों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहां पर जाएंगे। क्योंकि गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी जुटाने में ही काफी पसीना बहाना पड़ता है। ऐसे में वो अपने बच्चों को प्राईवेट स्कूलों में नहीं पढ़ा सकता। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री तर्क देते हैं कि सरकारी स्कूलों में बच्चे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी स्कूलों की दशा और शिक्षा की गुणवता में सुधार किया जाए तो गरीब ही नहीं बल्कि हम जैसे लोगों के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए सरकारी स्कूलों में आएंगे। इसके लिए हमने दिल्ली में काम करके दिखाया है। 



केजरीवाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए मैंनें प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि देश के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाएं। प्रधानमंत्री ने पांच सितंबर को ही कहा कि केन्द्र सरकार ने 14500 सरकारी स्कूलों को अपग्रेड किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में दस लाख सरकारी स्कूल हैं, इनको ठीक होने का इंतजार नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्रियों की बैठक में इसकी जिम्मेवारी हमें दें। हम इनको पांच साल में ठीक करके दिखाएंगें।   




दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंंत सिंह मान का हिसार पहुंचने पर पूर्व सांसद एवं आप नेता अशोक तंवर, राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता सहित अन्य आप नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |