स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पिस्तौल के बल पर सोने की चेन छीनने वाले दो काबू

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

पुष्पा काॅम्प्लैक्स स्थित माेबाइल रिपेयर शाॅप के संचालक पटेल नगर वासी रजत से पिस्ताैल के बल पर साेने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने 2 आराेपितों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 




अर्बन एस्टेट चाैकी पुलिस के अनुसार आराेपितों की पहचान भिवानी जिले के खरक कलां वासी रविंद्र कुमार व आशीष उर्फ आशी के रूप में हुई हैं, जिनको गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी हासिल करेगी, वहीं वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल, छीनी गई सोने की चेन बरामद करने की कोशिश करेगी। इस मामले में पांच आराेपित  हैं, जिनमें से तीन अब तक भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।






चाैकी इंचार्ज एएसआई सिकंदर ने बताया कि 2 अगस्त काे रजत की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। साेची समझी साजिश के तहत वारदात काे अंजाम दिया था। दाेपहर के समय रजत अपनी माेबाइल रिपेयर शाॅप पर बैठा था। तब नकाबपाेश बदमाश आए थे। उनमें से एक ने रजत पर पिस्ताैल तानी थी। दूसरे युवकाें ने गले पर झपट्टा मारकर साेने की चेन ताेड़कर वहां से भागकर गाड़ी में बैठकर फरार हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |